उत्तराखंडफीचर्ड न्यूज़सामाजिक
Trending

शहीद स्थल पर दी मसूरी गोलीकांड के अमर शहीदों को श्रद्धांजली

शहीद स्थल पर दी मसूरी गोलीकांड के अमर शहीदों को श्रद्धांजली

 

देहरादून 2 सितंबर 2026: कचहरी स्थित शहीद स्थल पर दी मसूरी गोलीकांड के अमर शहीदों को श्रद्धांजली।
कैबिनेट मंत्री श्री खजान दास ने मसूरी गोलीकांड के अमर शहीदों की स्मृति में देहरादून स्थित शहीद स्थल पर राज्य निर्माण के लिये अपनी जान देने वाले वीर अमर शहीदों को याद करते हुये श्रद्धांजलि दी।

श्री दास ने अमर शहीदों को नमन् करते हुये कहा कि हम सबको उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारियों की भावना और उनके सपनो के अनुरूप एकजुट होकर उत्तराखण्ड को सशक्त एंव समृद्ध राज्य बनाने का संकल्प लेना चाहिये।

इस अवसर पर श्री दास ने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए अत्यंत भावुक कर देने वाला एक गौरवशाली दिन है।
आज का दिन इतिहास में ‘मसूरी गोलीकांड’ के रूप में दर्ज हो गया था जब 02 सितम्बर,1994 को खटीमा गोलीकांड के विरोध में मसूरी में राज्य आंदोलनकारी शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे उस दौरान निहत्थे मातृशक्ति एंव आन्दोलनकारियों पर तत्कालीन समाजवादी सरकार के इसारे पर पुलिस द्वारा बर्बरता से गोलियां चलाई गई, गोलीकांड में श्रीमती बेलमती चौहान, श्रीमती हंसा धनाई, बलबीर सिंह नेगी, धनपत सिंह, मदन मोहन ममगाईं, राय सिंह बंगारी शहीद हो गये थे और आंदोलनकारियों को बचाने के प्रयास में पुलिस उपाधीक्षक उमाकांत त्रिपाठी भी शहीद हो गये थे, यह हमारे लिये केवल एक रस्म नहीं है आज का दिन हमें याद दिलाता है कि आज हम जिस स्वतंत्र उत्तराखंड राज्य में सांस ले रहे हैं यह सब राज्य आन्दोलन के शहीदो के बलिदान का फल है, जिसकी बुनियाद शहीदों के खून से सींची गई है। इन वीर शहीदों का बलिदान हमें सीख देता है कि हम एकजुट रहें और अपने राज्य के विकास, संस्कृति, जल-जंगल और जमीन की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहें यही शहीदों के प्रति हमारी सच्ची पुष्पांजलि और श्रद्धांजलि होगी।

इस दौरान काबिना मंत्री श्री दास नें उत्तराखंड राज्य निर्माण में अपनी अहम भुमिका निभाने वाले राज्य आन्दोलनकारी एंव पूर्व विधायक स्व० श्री रणजीत सिह बर्मा को भी याद किया तथा उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर अनेक राज्य आन्दोलनकारियों सहित निदेशक जीएमवीएन विशाल गुप्ता, पार्षद रोहन चंदेल, मंडल महामंत्री, राहुल पंवार, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अनिल शर्मा जी, सोनी रावत, सुखबीर सिंह, अशोक राठौर, सत्यम शर्मा आदि मौजूद रहे ।

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button