https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
राजनीति

मोदी सरकार साइबर सिक्योर भारत के निर्माण के प्रति संकल्पित है: गृहमंत्री अमित शाह

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में कहा कि “पुलिस, CBI, नार्कोटिक्स या RBI अधिकारी बनकर फ्रॉड करने वालों के द्वारा लोगों को वीडियो कॉल पर धमकाने के कई मामले सामने आए हैं। मोदी जी ने ऐसी धोखाधड़ी से बचने के उपाय बताने के साथ-साथ देशवासियों को बताया कि कोई भी सरकारी एजेंसी फोन या वीडियो कॉल के माध्यम से जाँच नहीं करती।

मोदी जी ने रुको, सोचो और एक्शन लो का मंत्र दिया

इस तरह की साइबर धोखाधड़ी से बचने के लिए मोदी जी ने रुको, सोचो और एक्शन लो का मंत्र दिया और ऐसे मामले सामने आने पर इनकी जानकारी तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर या https://cybercrime.gov.in पर देने की अपील भी की। मोदी सरकार साइबर सिक्योर भारत के निर्माण के प्रति संकल्पित है।”

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button