https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

नकली नोट से खरीदा 1.60 करोड़ का सोना

अहमदाबाद ।  गुजरात में नकली नोटों से फ्रॉड का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ये नकली नोट एक सराफा व्यापारी मेहुल ठक्कर के पास से जब्त किए गए हैं। व्यापारी ने बताया कि उन्हें एक करोड़ 30 लाख रुपए की यह कैश रकम एक व्यक्ति ने सोने के 2100 ग्राम बिस्किट खरीदने के एवज में दी थी। जब मशीन से रुपयों की गिनती की जाने लगी तो इन नोटों के नकली होने का पता चला। नोटों पर महात्मा गांधी की जगह बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर की तस्वीर छपी हुई है। वहीं, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की जगह पर रिसोल बैंक ऑफ इंडिया लिखा हुआ है। पुलिस ने अज्ञात तीन युवकों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच में जुटी है कि इसके पीछे का मास्टरमाइंड कौन है और इन नोटों की छपाई कहां पर हुई?

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button