https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

छत्तीसगढ़-सक्ति में सूने पड़े मकान को चोरी, सोने-चांदी के जेवरात समेत नकदी पार

सक्ति.

मालखरौदा थाना क्षेत्र के आमनदुला गांव में एक सूने मकान में चोरों ने धावा बोल दिया। अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर सहित नकदी रकम तीन लाख रुपये की चोरी कर ली। जानकारी अनुसार, आमनदुला निवासी दुखीराम यादव अपनी पत्नी को लेकर दर्राभाटा इलाज के लिए गया हुआ था। मकान में ताला लगा हुआ था, जब इलाज कराकर वापस लौटे तो चोरी होने की जानकारी मिली।

चोर ताला तोड़कर अंदर घुसे कमरे में रखे अलमारी से 50 हजार रुपये नकदी, 48 तोला चांदी और 22 ग्राम सोना लगभग तीन लाख रुपये की चोरी कर ली। घटना की जानकारी मालखरौदा थाने में दी गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर चोरों की तलाश में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि मालखरौदा थाना क्षेत्र में एक माह के भीतर यह पांचवीं चोरी हुई है। पुलिस चोर को पकड़ने में नाकाम होने पर गांव के लोगों ने आक्रोश है।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button