https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
entertainment

रश्मि देसाई का बड़ा खुलासा, 16 साल की उम्र में हुए कास्टिंग काउच पर दी प्रतिक्रिया

बॉलीवुड में कास्टिंग काउच से जुड़े किस्से समय-समय पर सामने आते रहते हैं। एक बार फिर यह मुद्धा चर्चा में आ गया है। इसकी वजह टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई का एक बड़ा खुलासा है। उन्होंने कास्टिंग काउच का एक हैरान करने वाले अनुभव इंटरव्यू में शेयर किया है।

एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने उतरन सीरियल से अपनी पहचान घर-घर में कायम की है। रियलिटी शोज की बात करें तो उन्हें बिग बॉस 13 में भी देखा गया है। इस सीजन में सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनके झगड़ों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। आमतौर पर एक्ट्रेस करियर से लेकर पर्सनल लाइफ से जुड़े विषयों पर खुलकर बात करती हैं। इस बार रश्मि ने 16 साल की उम्र में दुर्भाग्य से हुए कास्टिंग काउच के एक्सपीरियंस को लेकर बात की है।

लेटेस्ट इंटरव्यू में रश्मि देसाई ने बताया कि करियर की शुरुआत में उन्हें कास्टिंग काउच का हैरान करने वाला अनुभव हुआ था। इस बारे में बात करते हुए एट्रेस ने कहा, ‘मुझे कास्टिंग काउच का एक अनुभव हुआ, जिसके बारे में मैंने कई बार बात भी की है। मुझे एक इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था और मैंने जाकर देखा कि वहां उस आदमी के अलावा कोई भी नहीं था।’

रश्मि देसाई ने जानकारी देते हुए कहा, ‘मेरी उम्र 16 साल थी और उसने मुझे बेहोश करने की कोशिश की। लेकिन मैं वहां से कुछ घंटों में निकलने में कामियाब रही। टीवी एक्ट्रेस रश्मि ने यह भी बताया कि उन्होंने अपनी मां को पूरी घटना बताई। जिसके बाद एक्ट्रेस अपनी मां के साथ अगले दिन उस आदमी के पास गई और उनकी मां ने शख्स को सबक सिखाने के लिए थप्पड़ मारा था। एक्ट्रेस का कहना है कि भले ही यह घटना कई सालों पहले हुई थी, लेकिन आज भी उनके दिमाग में यह ताजा है।

रश्मि देसाई के पॉपुलर शोज
टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस ने वो परी हूं मैं, रावण, उतरन, बिग बॉस और नच बलिए जैसे शोज में काम किया है। इसके साथ ही, रश्मि ने वेब सीरीज और कई फिल्मों में भी काम किया है।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button