https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
Uncategorized
Trending

मेधावी छात्र सम्मान समारोह

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज रुद्रपुर, उधम सिंह नगर में वसुन्धरा दीप न्यूज द्वारा आयोजित ‘मेधावी छात्र सम्मान समारोह’ में प्रतिभाग कर मेधावी छात्र-छात्राओं के साथ ही #Covid19 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को स्मृति चिन्ह एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि यह छात्र आने वाले समय में उत्तराखण्ड एवं देश के विकास में अपना अहम योगदान निभाएंगे। हमें अपने जीवन में विकल्प रहित संकल्प के के साथ अपने सपनों को साकार करने में जुट जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में इन आठ सालों में समृद्ध, शक्तिशाली व समरस भारत के साथ ही दुनिया का नेतृत्व करने वाले भारत का निर्माण हुआ है। विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभाओं की पहचान के साथ “एक भारत श्रेष्ठ भारत” की संकल्पना साकार हो रही है। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा UKSSSC पेपर लीक मामले में STF द्वारा कई गिरफ्तारियां की जा रही है, युवाशक्ति के हितों को सर्वोपरि रखते हुए अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ यह मुहिम जारी रहेगी। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान विधायक शिव अरोड़ा, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, मेयर रामपाल सिंह सहित अन्य सम्मानित जन उपस्थित रहे।

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button