https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
entertainment

हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ ने  27वें दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

भूल भुलैया 3 का बॉक्स ऑफिस पर कहर खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। फिल्म सिनेमाघरों में अपना एक महीना पूरा करने जा रही है। एक तरफ अजय देवगन-दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'सिंघम अगेन' वर्किंग डेज पर अपना दम तोड़ने लगी है, वहीं दूसरी तरफ कार्तिक आर्यन-विद्या बालन स्टारर फिल्म का प्रकोप बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है।

वीकेंड पर तो फिल्म शत-प्रतिशत कमाल दिखा रही है, लेकिन वर्किंग डेज पर भी मूवी का क्रेज कम नहीं हो रहा है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अनीस बज्मी की फिल्म हर दिन करोड़ों में बिजनेस कर रही है। बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कैसा हाल रहा, चलिए जानते हैं:

फिल्म में भले ही सिंहासन मंजुलिका को न मिला हो, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर तो भूल भुलैया 3 ने ही गद्दी हथियाई हुई है। सिंघम अगेन को तो पहले से ही हॉरर कॉमेडी फिल्म कमाई का मौका नहीं दे रही थी, लेकिन अब ये सूर्या और बॉबी देओल स्टारर फिल्म 'कंगुवा' और विक्रांत मैसी की फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' के रास्ते का भी कांटा बन रही है और दोनों ही मूवीज को कमाई का मौका नहीं दे रही है।

पिछले 26 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली इस मूवी ने बुधवार को भी एक अच्छी खासी कमाई की है।रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिलीज के 27वें दिन इस फिल्म ने सिंगल डे पर टोटल 1.01 करोड़ का सिंगल डे कलेक्शन किया है। मूवी की कुल कमाई डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 271 करोड़ के आसपास कमाई कर रही है।

कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी फिल्म सिर्फ इंडिया में ही नहीं, बल्कि वर्ल्डवाइड भी काफी अच्छा कारोबार कर रही है। इस फिल्म ने 25 नवंबर को ही दुनियाभर में 400 करोड़ का आंकड़ा पार करते हुए 408 करोड़ की कमाई की थी।

इस पोस्ट को शेयर करते हुए कार्तिक आर्यन ने लिखा, "ये बैटल काफी यादगार है"। इसके अलावा अभिनेता ने सिंघम अगेन की असफलता पर भी इनडायरेक्टली निशाना साधते हुए कैप्शन में लिखा था, "हर चीज पॉसिबल है, अगर दर्शक आपके साथ खड़े हुए हैं, अपनी कहानी पर विश्वास रखो। 400 करोड़ के पार"।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button