https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

कटघोरा में चुनाव सामग्री वितरण से अनुपस्थित 6 कर्मचारियों पर प्रशासन की कार्रवाई

रायपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के तीसरे चरण के तहत कटघोरा में चुनाव सामग्री वितरण कार्य के दौरान बिना सूचना अनुपस्थित रहने वाले छह कर्मचारियों पर प्रशासन ने कार्रवाई की है। जिला पंचायत कोरबा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री दिनेश नाग द्वारा इन कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों की एक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने के निर्देश जारी किए गए हैं।

अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों में विकासखंड कोरबा के प्राथमिक शाला उपरपारा चचिया के सहायक शिक्षक श्री विरेन्द्र कुमार खैरवार, प्राथमिक शाला गोकुल नगर के सहायक शिक्षक श्री विमल पाटले, प्राथमिक शाला धौराभांठा के सहायक शिक्षक श्री महेंद्र कुमार राठौर, प्राथमिक शाला बेंगचूलभांठा के सहायक शिक्षक श्री हितेन्द्र कुमार रात्रे, विकासखंड कटघोरा के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छुरी के सहायक ग्रेड-03 श्री अभिषेक सिंह राठौर तथा विकासखंड पाली के सेजेस तिवरता के व्याख्याता श्री रामकुमार चन्द्रा शामिल हैं।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button