उत्तराखंड

Uttarakhand News: ‘रन फॉर योगा’ कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम धामी, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में सहभागिता का किया आह्वान….

उत्तराखण्ड : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार एम.के.पी कॉलेज, देहरादून में आयोजित ‘रन फॉर योगा’ (Run for Yoga) कार्यक्रम में प्रतिभाग किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने युवाओं, बुजुर्गों, महिलाओं को भी योग के प्रति जागरूक करने के लिए गांधी पार्क से एम.के.पी. कॉलेज तक पैदल मार्च किया.

मुख्यमंत्री ने सभी से आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि हमें मिलकर प्राचीन योग सभ्यता को जन जन तक पहुंचाना है. ऋषि मुनियों ने योग के माध्यम से शरीर, आत्मा और मन को एकीकृत करने की अद्भुत विद्या विकसित की है. योग संपूर्ण विश्व के लिए एक संजीवनी का कार्य करता है. योग से जीवन स्वस्थ और अनुशासित बनता है. आज दुनिया योग के प्रति आकर्षित हो रही है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि योग को दैनिक जीवन में अपनाकर शरीर और मन को स्वस्थ रखने के साथ ही समाज में भी सकारात्मकता लाई जा सकती है. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) का प्रस्ताव रखा था, जिसे पूरे विश्व ने अपनाया था.

उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड योग, आयुष और आध्यात्म की भूमि है. हम उत्तराखण्ड को योग और वेलनेस टूरिज्म का वैश्विक हब बनाने पर कार्य कर रहे हैं. राज्य सरकार ने हाल ही में नई योग नीति को मंजूरी दी है. जिसके अंतर्गत राज्य में योग और ध्यान केंद्र विकसित करने पर अधिकतम 20 लाख तक की सब्सिडी प्रदान की जा रही है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पहले से संचालित हो रहे योग केंद्रों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है. योग, ध्यान और प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में शोध को बढ़ावा देने के लिए 10 लाख तक का भी अनुदान दिया जा रहा है. राज्य में योग और वेलनेस की अपार संभवानाएं हैं, जिस पर राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है. उन्होंने सभी से अनुशासित और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने की अपील की.

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button