https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
entertainment

दिलजीत दोसांझ के लाइव शो पर सरकार की रोक, विवादित गानों को गाने पर प्रतिबंध

मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) देश-विदेश में म्यूजिक कॉन्सर्ट करते हैं। उनके लाइव शोज को लेकर अक्सर कंट्रोवर्सीज भी देखने को मिलती हैं। दिलजीत का हैदराबाद में 15 नवंबर यानी शुक्रवार को कॉन्सर्ट होने वाला है, लेकिन उससे पहले तेलंगाना सरकार की तरफ से आयोजको को नोटिस भेजा गया है और उन्हें हिदायत दी गई है। किस मामले में ये नोटिस भेजा गया है, जानते हैं पूरी डिटेल्स।

पंजाबी गानों में शराब और पार्टी की बात खूब की जाती है। कहा जाता है कि जिसका असर युवाओं पर भी देखने को मिलता है। दिलजीत दोसांझ के सॉन्ग सभी सुनते हैं और उनके लाइव कॉन्सर्ट में जाने को लेकर भी फैंस एक्साइडेट रहते हैं। हैदराबाद में शुक्रवार को सिंगर का लाइव शो होने वाला है, जिसे लेकर तेलंगाना सरकार ने नोटिस जारी करते हुए शराब को बढ़ावा देने वाले गानों पर रोक लगा दी है।

स्टेज पर नहीं ला सकते हैं बच्चे

तेलंगाना सरकार की ओर से भेजे गए नोटिस में दिलजीत दोसांझ को हिंसा, ड्रग्स, शराब को बढ़ावा देने वाले गाने न गाने के निर्देश दिए हैं। नोटिस के अनुसार, कॉन्सर्ट में बच्चों को स्टेज पर लाने से भी रोका गया है। ताकि बच्चों को हाई साउंड लेवल से बचाने में काफी हद तक मदद मिले। दरअसल, WHO की गाइडलाइंस में बताया गया है कि बच्चों के लिए ज्यादा तेज आवाज सुरक्षित नहीं होती है।

नोटिस में दिया गया पुराने शो का सबुत

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, नोटिस में पंजाबी सिंगर दिलजीत के पुराने कॉन्सर्ट की वीडियो का सबुत भी दिया गया है। जिसमें उन्हें पंज तारा, पटियाला पैग जैसे सॉन्ग को लाइव शो में गाते हुए दिखाया गया है। दिलजीत दोसांझ के शो और उनसे जुड़ी कंट्रोवर्सीज को लेकर तेलंगाना सरकार अलर्ट पर नजर आ रही है।

दिल्ली के कॉन्सर्ट के बाद ट्रोल हुए थे दिलजीत

पंजाबी गानों से लोगों के दिलों पर राज करने वाले दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को लेकर विवाद लगातार हो रहा है। दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में अक्टूबर में उनका लाइव शो हुआ था, जिसके बाद वहां गंदगी के ढेर ने सुर्खियां बटोर ली थी। शराब-पानी की बोतल स्टेडियम में गिरी हुई थी। सिंगर और उनकी पूरी टीम को सही से मैनेजमेंट न करने को लेकर ट्रोल किया गया था।

इंटरनेशनल स्टार हैं दिलजीत

दिलजीत दोसांझ इंटरनेशनल स्टार के तौर पर खुद की पहचान कायम कर चुके हैं। पंजाबी इंडस्ट्री में कमाल दिखाने के बाद हिंदी सिनेमा में भी अपना हुनर दिखाया। एक्टिंग के अलावा, दिलजीत अपने सॉन्ग और लाइव परफॉर्मेंस को लेकर हमेशा सुर्खियों का हिस्सा रहते हैं।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button