https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

बड़ा हादसा टला: तेज रफ्तार स्कूल की बस विधानसभा रोड पर पलटी

रायपुर

राजधानी में आज स्कूली बच्चों के साथ बड़ा हादसा होते होते टला. कृष्णा पब्लिक स्कूल की बस विधानसभा रोड पर पलट गई. बस तेज रफ्तार में थी और स्कूली बच्चों को पिक (लेने) करने जा रही थी, इसी दौरान ड्राइवर ने बस पर नियंत्रण खो दिया, जिससे बस अनियंत्रित होगई और पेड़ से टकराकर वहीं पलट गई. राहत की बात यह रही कि स्कूल बस में कोई बच्चे सवार नहीं थे, केवल ड्राइवर और कंडक्टर ही सवार थे. वरना कोई बड़ी अनहोनी भी हो सकती थी.

वहीं इस दुर्घटना ने स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा पर सवाल खड़े कर दिए हैं. देखना यह होगा कि स्कूल प्रशासन इस मामले में क्या एक्शन लेता है.

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button