https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
पर्यटन

हरेली तिहार पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई…..

रायपुर:  छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने प्रदेश के प्रथम लोकपर्व हरेली तिहार के पावन अवसर पर समस्त छत्तीसगढ़वासियों को गाड़ा-गाड़ा बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, कृषि परंपरा और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का पर्व

मंत्री श्री चौधरी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि हरेली छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, कृषि परंपरा और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का पर्व है। यह पर्व किसानों के जीवन में विशेष महत्व रखता है और खेती-किसानी में उपयोग होने वाले कृषि औजारों एवं पशुधन की पूजा के माध्यम से अन्नदाता के प्रति सम्मान की भावना को अभिव्यक्त करता है।

हरियाली, सुख-समृद्धि और खुशहाली का संदेश लेकर आता है

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि हरेली का पावन पर्व प्रदेश में हरियाली, सुख-समृद्धि और खुशहाली का संदेश लेकर आता है। उन्होंने कामना की कि भगवान सभी किसान भाई-बहनों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली प्रदान करें तथा उनकी मेहनत से खेत-खलिहान सदैव लहलहाते रहें।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button