https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंडफीचर्ड न्यूज़
Trending

सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित

*सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित*

*मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री से किया था अनुरोध*

देहरादून 20 मार्च 2026 :मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सर्वे ऑफ इंडिया के मुख्यालय को देहरादून से अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने के प्रस्ताव पर व्यक्त की गई चिंता के संबंध में केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस विषय पर अभी तक कोई स्वीकृति प्रदान नहीं की गई है।

इस सम्बंध में केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री को प्रेषित पत्र में स्पष्ट किया कि सर्वे ऑफ इंडिया के मुख्यालय को देहरादून से अन्यत्र स्थानांतरित किये जाने संबंधी किसी भी प्रस्ताव को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा अब तक मंजूरी नहीं दी गई है।

केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री ने अपने पत्र में मुख्यमंत्री द्वारा उठाए गए इस विषय तथा सर्वे ऑफ इंडिया के ऐतिहासिक, वैज्ञानिक एवं सामरिक महत्व के प्रति व्यक्त चिंताओं की भी सराहना करते हुए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button