https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

अंचल में यातायात व्यवस्था सुधारने पुलिस ने की सख्ती

कोरबा  त्यौहारी सीजन में व्यवस्था सुधारने के बाद अब फिर से अंचल के मुख्य मागों पर सड़क तक व्यापारियों ने अतिक्रमण कर दुकान सजा ली है या फिर बेरिकेड्स लगा दिया है। लेकिन अब यातायात पुलिस ने शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने ऐसे व्यापारियों के प्रतिष्ठानों के सामने कार्यवाही शुरू कर दी है।
        खासकर प्रशासन-पुलिस की अपील को दरकिनार कर मनमानी करने वाले रसूखदार व्यापारियों पर कार्यवाही की जा रही हैं। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा के निर्देशन में एएसआई मनोज राठौर के नेतृत्व में मॉल के सामने इस तरह सड़क तक लगाया गया। यातायात पुलिस की टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर से पावर हाउस रोड तक पेट्रोलिंग की। इस दौरान दुकानों के सामने से सामान हटवाए गए। यहां तक कि मॉल के सामने सड़क तक लगाए गए बेरिकेड्स को हटवाकर पार्किंग स्थल को खाली कराया। वहीं सड़क पर खड़े कराए गए वाहनों को जब्त कर चालान किया। यातायात पुलिस की इस तरह की गई कार्यवाही से व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा के मुताबिक यातायात व्यववस्था को बेहतर बनाने शहर में लगातार कार्यवाही जारी रहेगी। व्यापारी व वाहन चालकों से अपील है कि वे यातायात नियमों का पूरी तरह पालन कर सहयोग करें और कार्यवाही से बचें।

 

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button