https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंड

Uttarakhand News: ‘गौदान की पुकार’ फिल्म की शूटिंग शुरू, गौ रक्षा पर आधारित मुहूर्त शॉट का सीएम धामी ने किया क्लैप….

देहरादून. धाराकोट में गुरुवार को ‘गौदान की पुकार’ फिल्म की शुटिंग की शुरुआत हो गई. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फिल्म (Gaudaan ki Pukar) के मुहूर्त शॉट को क्लैप किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि गौ रक्षा और गौ कल्याण पर आधारित यह फिल्म गौ सेवा के लिए प्रेरणा प्रदान करने में मददगार होगी. उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड फिल्म निर्माण के क्षेत्र में प्रमुख केन्द्र के रूप में अपनी पहचान बना रहा है. इस अवसर पर फिल्म के निर्माता विनोद कुमार चौधरी, मनोज जोशी और उपासना सिंह समेत अन्य कलाकार उपस्थित थे.

बता दें कि प्रदेश की नई फिल्म नीति ने उत्तराखण्ड को फिल्म निर्माण के लिए एक आकर्षक गंतव्य बना दिया है. वर्तमान में प्रदेश में 200 से ज्यादा फिल्म शूटिंग की प्रक्रिया गतिमान है. जिससे न केवल पर्यटन को नई ऊंचाइयाँ मिली हैं, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित हो रहे हैं.

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button