https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंड

Uttarakhand News: आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ : राज्य स्तर पर होगा संवाद कार्यक्रम का आयोजन, सेनानियों के परिजनों को किया जाएगा सम्मानित…

उत्तराखंड: आपातकाल लागू किये जाने की 50वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आगामी बुधवार 25 जून को मुख्यमंत्री आवास में राज्य स्तरीय संवाद कार्यक्रम कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा आपातकाल के दौरान मीसा और डी.आई.आर. में निरुद्ध रहे राज्य के लोकतंत्र सेनानियों और दिवंगत लोकतंत्र सेनानियों की पत्नी या पति को सम्मानित करने के साथ ही आपातकाल के दौर के अनुभवों को साझा किया जाएगा.

इस मौके पर राज्य के सभी जिलों में भी व्यापक जनसहभागिता के साथ कार्यक्रमों का आयोजन करने के साथ ही पचास स्थानों पर आपातकाल को लेकर प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी. देश में 25 जून 1975 से 21 मार्च 1977 की अवधि में आपातकाल लागू किया गया था.

आपातकाल लागू किए जाने की 50वीं वर्षगांठ पर भारत सरकार के निर्देशानुसार राज्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किए जाने के लिए अपर सचिव गृह निवेदिता कुकरेती की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई. बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए विभिन्न विभागों और जिलाधिकरियों को कार्यक्रम आयोजन की जिम्मेदारियां सौंपी गई.

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button