https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
खेल

13 साल के वैभव ने बनाया नया विश्व रिकॉर्ड, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 58 गेंदों पर शतक

कानपुर टेस्ट में बांग्लादेश पर भारत के सीनियर खिलाड़ियों का हल्ला बोल देखने को मिला है तो उधर चेन्नई में खेले जा रहे U-19 टीम के 4 दिनी मैच में भारत के 13 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का कहर ऑस्ट्रेलिया पर टूटा है. बिहार से आने वाले वैभव सूर्यवंशी को पहली बार भारत की अंडर 19 में चुना गया और उन्होंने अपनी पहली ही पारी से साबित कर दिया कि उन्हें चुनने का फैसला सही था या गलत. वैभव ने 58 गेंदों पर ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ अपनी सेंचुरी पूरी की और इसी के साथ कई वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की बलि चढ़ा दी.

64 गेंदों पर 104 रन, 14 चौके और 4 छक्के
वैभव सूर्यवंशी ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ 4 दिनी मैच में भारतीय पारी का आगाज किया और कुल 64 गेंदों का सामना कर 104 रन बनाए. उनकी विस्फोटक पारी में 14 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. वैभव सूर्यवंशी रनआउट होकर पवेलियन लौटे.

अंडर 19 टेस्ट में बने सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज़
ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ 58 गेंदों पर शतक जड़ने के साथ ही वैभव अंडर 19 टेस्ट में सबसे तेज शतक जमाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए है. वहीं वर्ल्ड रिकॉर्ड में इस मामले में वो दूसरे नंबर पर हैं. अंडर 19 टेस्ट में वैभव से तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज इंग्लैंड के मोईन अली हैं. मोईन ने 2005 में 56 गेंदों पर ये कारनामा किया था.
 

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button