https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
पर्यटन

राज्यपाल रमेन डेका से छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष ने की सौजन्य भेंट….

रायपुर: राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज लोकभवन में छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी, रायपुर के अध्यक्ष श्री मिर्ज़ा एजाज़ बेग ने सौजन्य भेंट की।
भेंट के दौरान श्री बेग ने राज्यपाल को अवगत कराया कि छत्तीसगढ़ से हज यात्रा पर गए सभी हज यात्री अपनी यात्रा सफलतापूर्वक पूर्ण कर सकुशल वापस लौट आए हैं। उन्होंने हज यात्रा के शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित संचालन के लिए राज्य शासन तथा संबंधित सभी विभागों के सहयोग की सराहना करते हुए राज्यपाल के प्रति आभार व्यक्त किया।

राज्यपाल श्री डेका ने सभी हज यात्रियों के सकुशल लौटने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के सदस्य मौलाना श्री अमीर बेग तथा श्री मौलाना हसन अब्बास भी उपस्थित थे।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button