https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

‘महिलाओं को हर महीने 2 हजार रुपए’, लोजपा (रामविलास) का घोषणापत्र जारी

रांची: लोजपा (रामविलास) ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी किया जिसमें कई महत्वपूर्ण वादे किए गए हैं। इनमें सरना धर्मकोड की वकालत 10 जिलों में फूड प्रोसेसिंग प्लांट लगाना महिलाओं को 2000 रुपये सम्मान निधि देना और धनबाद जमशेदपुर व बोकारो को घरेलू उड़ानों से जोड़ना शामिल हैं। यह घोषणा पत्र लोजपा के चुनावी अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) ने झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। लोजपा ने अपने घोषणा पत्र में सरना धर्मकोड की वकालत की है। इसके अलावा, 10 जिलों में फूड प्रोसेसिंग प्लांट लगाने का वादा किया है। इसके अलावा, यह भी कहा गया है कि महिलाओं को हर महीने 2000 रुपये सम्मान निधि दी जाएगी।  धनबाद जमशेदपुर और बोकारो को घरेलू उड़ानों से जोड़ा जाएगा। 

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button