https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंडधार्मिक
Trending

ईद पर रुड़की में गौकशी के आरोप पर बवाल, संतों ने गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी

हरिद्वार 29 मई 2026

 ईद पर रुड़की में गौकशी के आरोप पर बवाल, संतों ने गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी

– हरिद्वार जिले के रुड़की क्षेत्र में बकरीद के मौके पर कथित गौकशी का मामला सामने आने के बाद माहौल गरमा गया है। भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र के सिकंदरपुर मेसवाल गांव में एक युवक पर घर के अंदर गाय की कुर्बानी देने और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर लाइव करने के आरोप लगे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों और संत समाज में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।संत समाज से जुड़े स्वामी यशवीर महाराज ने मामले को हिंदू आस्था से जुड़ा गंभीर विषय बताते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। उनका कहना है कि देवभूमि हरिद्वार में गौकशी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई है, जिससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

यशवीर महाराज ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो गांव पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और यदि वीडियो सही पाया जाता है तो इसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।मामला सामने आने के बाद स्थानीय पुलिस भी सतर्क हो गई है। पुलिस सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच कर रही है और पूरे घटनाक्रम की सत्यता खंगाली जा रही है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने की किसी को अनुमति नहीं दी जाएगी और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button