https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंडराजनीति
Trending

राज्यसभा के लिए भाजपा प्रत्याशी महेंद्र भट्ट ने किया नामांकन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रहे मौजूद

विधायकों की संख्या के हिसाब से महेंद्र भट्ट का चुनाव जीतना तय माना जा रहा है

*राज्यसभा के लिए भाजपा प्रत्याशी महेंद्र भट्ट ने किया नामांकन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रहे मौजूद*

देहरादून 15 फरवरी 2024:उत्तराखंड में राज्यसभा निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इसी क्रम में आज भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी महेंद्र भट्ट ने विधानसभा में रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया। उनके नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं राष्ट्रीय महामंत्री श्री दुष्यंत गौतम भी उपस्थित रहे। विधायकों की संख्या के हिसाब से महेंद्र भट्ट का चुनाव जीतना तय माना जा रहा है।

उत्तराखंड राज्यसभा चुनाव की अधिसूचना 8 फरवरी को जारी की गई थी ,नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी है तथा नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 20 फरवरी है यदि कोई और भी नामांकन करता है तो उसकी उस स्थिति में चुनाव 27 फरवरी को होंगे तथा उसी दिन रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा तथा 29 तारीख को चुनाव प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय जी, हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, टिहरी सांसद माला राज लक्ष्मी शाह, सांसद तीरथ सिंह रावत, के अलावा समस्त कैबिनेट मंत्री एवं विधायकगण उपस्थित रहे।

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button