उत्तराखंडफीचर्ड न्यूज़सामाजिक
Trending

महिला पुलिसकर्मियों ने बांधा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को रक्षासूत्र

 रक्षाबंधन के पावन अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर रक्षासूत्र बांधती उत्तराखंड पुलिस की बहिनें

गणेश जोशी को राखी बांधती महिला पुलिसकर्मी

 

देहरादून, 19 अगस्त 2024। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के शासकीय आवास में आज रक्षाबंधन के पावन अवसर पर उत्तराखंड पुलिस की बहिनों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को राखी बांधकर उनके दीर्घायु की कामना की और रक्षाबंधन की शुभकमानाएं दी। महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें तिलक लगाया और उन्हें मिठाई खिलाई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पुलिस की बहिनों को उपहार भी भेंट किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भाई-बहन के असीम स्नेह एवं विश्वास के प्रतीक, पावन पर्व ‘रक्षाबंधन’ की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व न केवल भाई-बहन के रिश्ते को सुदृढ़ करता है, बल्कि यह समाज में परिवारिक मूल्यों और आपसी सौहार्द को भी बढ़ावा देता है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन का त्योहार हमें यह सिखाता है कि हमें अपने प्रियजनों की रक्षा और सम्मान के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यह पर्व भारतीय संस्कृति में निहित सहयोग समर्पण और आत्मीयता के मूल्यों को भी दर्शाता है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने समस्त देश एवं प्रदेश वासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं भी दी।

Also read

रक्षाबंधन के पर्व पर स्वस्थ सचिव डॉ आर राजेश कुमार पहुंचे दून मेडिकल कॉलेज
मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं पिछले 19 वर्षों से राखी का कार्यक्रम करवाता हूँ किन्तु इस वर्ष मेरे भतीजे का देहांत होने के कारण यह विशाल उत्सव आयोजित नहीं हो सका। मुझे चमोली, बागेश्वर जैसे दूरस्थ क्षेत्र से देहरादून में तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने राखी बांधी हैं, जिस आदर, सम्मान और स्नेह से उन्होंने मुझे राखी बांधी हैं, मैं एक भाई और जनसेवक होने के नाते उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ।
इस दौरान भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी भी उपस्थित रही।

Also read

राज्य आन्दोलनकारियों के लिए सरकारी नौकरी में 10 प्रतिशत आरक्षण विधयेक को राज्यपाल की मंजूरी

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button