https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंड
Trending

मुख्य सचिव ने हेमकुंड साहिब व बदरीनाथ धाम पहुँचकर लिया यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने हेमकुंड साहिब व बदरीनाथ धाम पहुँचकर यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और वहाँ संचालित पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने बदरीनाथ धाम में दर्शन करने के साथ ही हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा में मत्था भी टेका। निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने इमरजेंसी रेस्क्यू कार्यों के लिए हेमकुंड साहिब में नव निर्मित हैलीपेड, ट्रैक रेलिंग, सुलभ शौचालय व अन्य निर्माण कार्यों की विस्तृत जानकारी भी ली। उन्होंने बदरीनाथ मास्टर प्लान के तहत चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने बदरीनाथ से मूसा पानी तक बॉर्डर डेवलपमेंट प्लान के अन्तर्गत सड़क मार्ग का निरीक्षण भी किया। इस दौरान जिलाधिकारी चमोली हिमांशु खुराना ने मुख्य सचिव को बदरीनाथ में निर्माण कार्यों की प्रगति से भी अवगत कराया।

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button