उत्तराखंडदेश-विदेशफीचर्ड न्यूज़सामाजिक
Trending
मुख्यमंत्री धामी ने हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की, हजारों स्कूली छात्र छात्राओं ने किया प्रतिभाग
आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव के तहत पूरे देश में जश्न का माहौल

देहरादून के गांधी पार्क में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत आयोजित रैली को झण्डा दिखा कर रवाना किया।
तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री धामी, स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत, देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा,DGP अशोक कुमार सहित हजारों स्कूली छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
मुख्यमंत्री धामी का कहना है कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश में आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। जिन वीर बलिदानीओं की वजह से देश को आजादी मिली है जिन के सहयोग से देश आगे बढ़ रहा है उन सब की उपलब्धियों को देश के सामने रखा जा रहा है। जिन लोगों ने देश के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया अपनी जवानी लगाई देश के लिए शहीद हुए उन सब को भी याद किया जा रहा है। इस वर्ष हम आजादी के अमृत काल में प्रवेश कर रहे हैं। आजादी के इस अमृत महोत्सव में नए भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं। एक भारत श्रेष्ठ भारत की कल्पना को साकार करेंगे। उत्तराखंड में 9 अगस्त 1942 की जो क्रांति हुई थी उस की वर्षगाँठ पर आज प्रभात फेरी भी निकाली गई जिसमें हजारों हजार लोगों ने प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री धामी का दावा है कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत बीस लाख परिवारों से अधिक घरों में तिरंगा लहराया जायेगा। यह तिरंगा हमारी आन बान और शान है पूरे जोश के साथ 15 अगस्त तक आजादी का अमृत महोत्सव के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। रैली में हिस्सा लेने वाले स्कूली छात्र छात्राओं का भी कहना है कि हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा करने से उन्हें गर्व महसूस हो रहा है। सभी के खून में देश भक्ति का रंग लहरा रहा हैं। हर घर तिरंगा रैली में उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने भी प्रतिभाग किया अशोक कुमार का कहना है कि रैली में प्रतिभाग कर उन्हें अच्छा लग रहा है। पूरे देश में जश्न का माहौल है हर घर जब तिरंगा लाहरेगा तो सबके मन में देश प्रेम की भावना जागृत होगी।देश आजादी की 75 वीं वर्षगांठ मना रहा है देश अपने फैसले खुद ले सकता है भारत सशक्त और विकसित होकर उभरेगा । रैली गांधी पार्क से शुरू होकर घंटाघर से वापस घूम कर ग्लोब चौक से होते हुए कनक चौक फिर गांधी पार्क पर खत्म हुई रैली में आम लोगों के साथ ही हजारों स्कूली छात्र छात्राओं ने भाग लिया। लोगों में जोश व देश प्रेम का जज्बा देखने लायक था।
To join our Facebook page click here
बुलंद हौसलों के साथ आयुष ठाकुर पहुंचे देहरादून,11000 किलोमीटर की है पदयात्रा
मुख्यमंत्री धामी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सोना जीतने पर लक्ष्य सेन को दी बधाई