https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
entertainment

मुंबई-नागपुर हाइवे पर सोनू सूद की पत्नी का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में कराया गया भर्ती

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद की पत्नी, सोनाली सूद का मुंबई-नागपुर हाईवे पर एक्सीडेंट हो गया है। बता दें, यह एक्सीडेंट 24 मार्च को हुआ, जिस दौरान उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना के समय सोनाली के साथ उनकी बहन का बेटा और एक अन्य महिला भी कार में मौजूद थीं। दुर्घटना के बाद सोनाली सूद को नागपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सामने आई तस्वीरों के अनुसार के गाड़ी के परखच्चे उड़ गए हैं। कहा जा रहा है कि गांड़ी में मौजूद सोनू सूद की पत्नी और रिश्तेदारों को चोट आई हैं। सोनाली सूद और उनके भांजे का मैक्स अस्पताल में इलाज जारी है। 48 से 72 घंटों तक दोनों ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा।

एक्टर सोनू सूद हादसे की खबर मिलते ही 25 मार्च की सुबह नागपुर अस्पताल पहुंचे और फिलहाल वह अपनी पत्नी के साथ हैं और उनकी देख-रेख कर रहे हैं। बता दें, इस हादसे को लेकर सोनू सूद ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सोनाली अब ठीक हैं और किसी तरह की गंभीर चोट नहीं आई है। उन्होंने इसे ईश्वर का आशीर्वाद बताते हुए कहा, यह किसी चमत्कार से कम नहीं कि वह बिना किसी बड़ी हानि के बच निकलीं। ओम साई राम।

बता दें, सोनाली सूद नागपुर में ही पढ़ाई करती थीं। सोनू सूद की प्रेम कहानी नागपुर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान शुरू हुई, जहां उनकी मुलाकात सोनाली से हुई, जो एमबीए की पढ़ाई कर रही थीं। फिल्मों में आने से पहले शुरू हुई ये प्रेम कहानी आगे भी जारी रही और दोनों ने लंबी डेटिंग के बाद शादी का फैसला किया। 25 सितंबर 1996 को दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। सोनू सूद और सोनाली अब दो बेटों के पेरेंट्स हैं। सोनाली लाइटलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं और कम ही किसी इवेंट और पार्टी में नजर आती हैं।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button