उत्तराखंडधार्मिक
Trending

मानसखण्ड मंदिर माला मिशन में तेजी लाने के निर्देश:CM

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में मानसखण्ड मंदिर माला मिशन के सबंध में बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि मिशन के प्रथम चरण में चिन्हित 16 मन्दिरों की भव्यता के लिए किए जा रहे कार्यों में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि मंदिरों के मार्गों में आवागमन की बेहतर सुविधा के साथ ही अन्य जो भी विकास किया जाना है, उसको सुनियोजित तरीके से समयबद्धता के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि मंदिरों के आस-पास श्रद्धालुओं के लिए ठहरने के लिए होटल, होम स्टे आदि की भी बेहतर व्यवस्थाएं करनी होंगी। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि मंदिर माला मिशन के तहत किए जा रहे कार्य 20 से 25 सालों में आने वाले श्रद्धालुओं की संभावित संख्या को ध्यान में रखते हुए किये जाएं। उन्होंने लो.नि.वि के अधिकारियों को मानसखण्ड कोरिडोर के लिए सड़कों के सुधारीकरण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, सचिव श्री आर. मीनाक्षी सुंदरम, श्री शैलेश बगोली, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, श्री विनय शंकर पाण्डेय, महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button