https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंड
Trending

महावीर जयंती का उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया

 पूरे देश के साथ-साथ उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भी महावीर जयंती का उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। आज सुबह से ही मंदिर प्रांगण में रथ के लिए बोलियां लगाई जा रही थी जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर बोली में हिस्सा लिया, जैन समाज के अध्यक्ष नरेश जैन ने बताया कि महावीर जैन का आज जन्मोत्सव मनाया जा रहा है और हमेशा उन्होंने एक ही नारा दिया अहिंसा परमो धर्म इसी पर चलते हुए जैन समाज हमेशा कार्य करता रहा है। जैन समाज की ओर से सेवा भाव के चलते गरीबों के लिए अस्पताल डिस्पेंसरी फ्री दवाइयां और शिक्षा के क्षेत्र में भी कई स्कूल चलाए जा रहे हैं, जहां मुफ्त शिक्षा दी जाती है और जैन समाज का सेवा भाव ही है कि महावीर जी के बताए रास्ते पर पूरा देश चले आज उन्हीं के जन्मोत्सव पर शोभायात्रा निकाली गई जो शहर के विभिन्न बाजारों से होती हुई वापस जैन मंदिर में समाप्त हुई।

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button