https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंडराजनीतिसामाजिक

भाजपा ने मंडल स्तर पर कार्यशाला आयोजन के लिए गठित की टीम, जिम्मेदारी तय

1 मार्च से चलेगा प्रदेश मे वृहद तीन दिवसीय लाभार्थी संपर्क अभियान

 

मंडल स्तर पर कार्यशाला आयोजन के लिए भाजपा ने गठित की टीम, जिम्मेदारी तय

1 मार्च से चलेगा प्रदेश मे वृहद तीन दिवसीय लाभार्थी संपर्क अभियान:चौहान

देहरादून 15 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी मार्च में प्रस्तावित लाभार्थी संपर्क अभियान की तैयारी के साथ लोकसभा और मंडल स्तर पर कार्यशालाओं का आयोजन कर रही है। जिसके लिए पार्टी द्वारा लोकसभा स्तर पर पार्टी पदाधिकारियों की टीम का गठन किया गया है।
प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी दी कि 1 मार्च से 3 दिन तक प्रदेश में व्यापक पैमाने पर लाभार्थी संपर्क अभियान चलाया जाएगा। जिसमे प्रत्येक कार्यकर्ता को 20 से 40 मतदाता परिवार से संपर्क कर सरकार के कामों और पार्टी गतिविधियों की जानकारी साझा करनी है। साथ ही लाभार्थी के नंबर से केन्द्र द्वारा दिये गये टोल फ्री नंबर 9638002024 पर मिस्डकॉल कराने के साथ उन्हें मोदी जी का पत्र देकर उनके घर पर स्टीकर भी लगाने का कार्य किया जाएगा। इसके अतिरिक्त लाभार्थी के साथ फोटो एवं उनके अनुभव के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया, नमो एप एवं सरल एप पर अपलोड करने का भी काम संबंधित पदाधिकारियों को करने के लिए कहा गया है।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में लोकसभा स्तर पर कार्यशाला 11 से 15 फरवरी तक आयोजित की गयी हैं। इसके उपरांत मण्डल स्तर कार्यशाला 15 से 24 फरवरी तक आयोजित की जानी हैं। मण्डल कार्यशाला में अपेक्षित कार्यकर्ताओं में मण्डल अध्यक्ष, मण्डल प्रभारी, अभियान के मण्डल संयोजक / सह-संयोजक एवं लाभार्थी संपर्क करने जाने वाले कार्यकर्ता शामिल रहेंगे। कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को 20-40 लाभार्थियों के नाम आवंटन करना एवं सरल एप पर अपलोड करना बताया जाएगा । साथ ही लाभार्थियों की सूची और प्रचार साहित्य लाभार्थी संपर्क करने जाने वाले कार्यकर्ताओं को दिया जाएगा।

उन्होंने जानकारी दी कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर टिहरी लोकसभा सीट पर होने वाले लाभार्थी संपर्क अभियान के लिए संयोजक श्री राजकुमार, दायित्वधारी, सहसंयोजक श्रीमती मीरा सकलानी एवं रतन सिंह चौहान को बनाया गया है । इसी तरह पौड़ी सीट के लिए संयोजक चंडी प्रसाद भट्ट, सहसंयोजक श्रीमती मीरा रतूड़ी एवं संपत सिंह रावत, अल्मोड़ा के लिए संयोजक गणेश भंडारी, सहसंयोजक श्रीमती बसंती देवी एवं रवि रौतेला, नैनीताल के लिए संयोजक श्री दिनेश आर्य, दायित्वधारी, सहसंयोजक श्रीमती उषा चौधरी एवं रामपाल सिंह तथा हरिद्वार के लिए संयोजक श्री श्यामवीर सैनी, दायित्वधारी, सहसंयोजक श्री नलिन भट्ट एवं श्रीमती अनु कक्कड़ को जिम्मेदारी दी गई गई है ।

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button