उत्तराखंडराजनीति
Trending

गांधी की प्रतिमा के नीचे बैठकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

सरकार राहुल गांधी से घबराई हुई है

 राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने के बाद से कांग्रेसियों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। वहीं राष्ट्रीय नेतृत्व के दिशा निर्देश के बाद उत्तराखंड में भी कांग्रेस ने प्रदेश भर में केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर विरोध किया…. कांग्रेस ने आज सभी जिला एवं ब्लाक मुख्यालयों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे बैठकर धरना दिया। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि केंद्र सरकार विपक्ष को समाप्त करने के लिए जो हथकंडे अपना रही है यह सही नहीं है उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है। वही पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि सरकार राहुल गांधी से घबराई हुई है इसलिए राहुल गांधी पर इस प्रकार की कार्रवाई की गई है। तमाम कांग्रेसी एकजुट होकर केंद्र सरकार के खिलाफ सत्याग्रह कर रहे हैं।

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button