https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंडराजनीति
Trending

बद्रीनाथ और मंगलौर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए राजनीतिक दल तैयार

देहरादून 1 मई 2024:उत्तराखंड में बद्रीनाथ और मंगलौर विधानसभा सीटों पर आगामी उपचुनाव के लिए राजनीतिक दलों की तैयारियाँ जोरों पर हैं। बीजेपी ने इन सीटों के लिए प्रभारी नियुक्त किए हैं, जबकि कांग्रेस अभी भी अपनी रणनीति को अंतिम रूप दे रही है।

बद्रीनाथ विधानसभा सीट पर पहले कांग्रेस का कब्जा था, लेकिन विधायक राजेंद्र भंडारी के बीजेपी में शामिल होने के बाद यह सीट रिक्त हो गई है। इसी तरह, मंगलौर विधानसभा सीट पर बसपा के विधायक सरवत करीम अंसारी के निधन के बाद यह सीट भी खाली हो गई है। लोकसभा चुनाव के चलते दोनों ही पार्टियों चुनावी मोड में हैं।

कांग्रेस ने उपचुनाव की जल्द घोषणा की मांग की है, ताकि जनता को अपने जनप्रतिनिधि चुनने का मौका मिल सके। दोनों दलों की तैयारियाँ और रणनीतियाँ इस बात का संकेत देती हैं कि उपचुनाव के परिणाम उत्तराखंड की राजनीति में एक नया मोड़ ला सकते हैं। जनता की नजरें अब चुनाव आयोग पर हैं, जो कभी भी उपचुनाव की तारीखों की घोषणा कर सकता है।

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button