उत्तराखंडराजनीति
Trending

बड़ी संख्या में महिलाओं ने लगाई कमल के आकार वाली मेहंदी

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती वानती श्रीनिवासन ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की


उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में शनिवार को बीजेपी महिला कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती ने वानती श्रीनिवासन ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की कार्यक्रम का उद्देश्य महिला कार्यकर्ताओं के बीच आपसी संवाद स्थपित करना व आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को भारी मतों से जीत दिलाना था।
 कार्यक्रम में महिलाओं ने कमल की मेहंदी लगाने में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया सभी ने प्राथमिकता से हाथों में कमल की आकार वाली मेहंदी का निशान बनाया एवं विनोद चमोली के पक्ष में वोट देने का आह्वान भी किया गया बसंत पंचमी के दिन हुए इस कार्यक्रम में महिलाओं ने हाथ में कमल के आकार वाली मेहंदी लगाई एवं एक दूसरे को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं भी दी ।


कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानिकी श्रीनिवासन ने कहा कि राज्य में एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है वह इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन से महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार लाया जा सकता है कार्यक्रम में महिलाओं को राज्य व केंद्र से संचालित योजनाओं की जानकारी भी दी गई।


NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button