https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय लेंगे समीक्षा बैठक, कल नहीं होगा सीएम जनदर्शन कार्यक्रम

रायपुर.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मंत्रालय में विभिन्न विभागों की समीक्षा करेंगे. दोपहर 2.50 से शाम 5 बजे तक चलने वाली इस बैठक में योजनाओं की समीक्षा की जाएगी. इस दौरान सीएम साय योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश भी देंगे. लोगों की समस्याओं जानने और उनका समाधान करने सीएम हाउस में हर गुरुवार को जनदर्शन का आयोजन किया जाता है.

इस बार गुरुवार यानि 10 अक्टूबर को होने वाले जनदर्शन को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है. सिविल जज भर्ती 2023 की मुख्य लिखित परीक्षा मेंस के नतीजे मंगलवार को जारी किए गए. इसके अनुसार 151 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए चयनित किया गया है. इंटरव्यू की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है. संभावना जताई जा रही है कि इसी महीने से इंटरव्यू लिया जाएगा. बता दें कि कुल 49 पदों पर सिविल जज की भर्ती के लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने 25 अगस्त को परीक्षा आयोजित की थी.

जिला नियमितीकरण प्राधिकारी समिति की बैठक
जिला नियमितीकरण प्राधिकारी समिति की बैठक आज दोपहर 12 बजे कलेक्टोरेट परिसर में रखी गई है. इसमें नगर निगम के 10 जोन से प्राप्त 5 हजार लंबित प्रकरण विचार के लिए रखेगे. बता दें कि समिति की यह 10वीं बैठक है, जो 7 माह के अंतराल बाद हो रही है.

रंग मंदिर में कोमल गांधार नाटक का होगा मंचन
रायपुर. अग्रगामी नाट्य समिति की ओर से आज रंग मंदिर में कोमल गांधार नाटक का मंचन किया जाएगा. यह कार्यक्रम शाम 7 बजे से होगा. कार्यक्रम में दर्शकों का प्रवेश निशुल्क रखा गया है. यह नाटक मुख्य रूप से महाभारत पर आधारित है, जो समाज के लिए प्रेरणादायक है. समिति के अध्यक्ष प्रेमचंद लुनावत ने लोगों से नाटक का मंचन देखने का आग्रह किया है.

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button