उत्तराखंडयूथशिक्षा
Trending

पतंजलि विवि के प्रशासनिक ब्लॉक का लोकार्पण

₹300 करोड़ की लागत से निर्मित है प्रशासनिक ब्लॉक

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पतंजलि योगपीठ में पतंजलि विवि के ₹300 करोड़ की लागत से निर्मित प्रशासनिक ब्लॉक का लोकार्पण किया तथा पतंजलि संन्यास आश्रम के 29वें सन्यास दिवस के द्वितीय संन्यास दीक्षा महोत्सव का शुभारम्भ किया। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि वे हर बार यहां से नई ऊर्जा और चेतना लेकर गए हैं। पतंजलि परिवार आने वाले दिनों में कई क्षेत्रों में देश के पुनरुद्धार और पुनर्निर्माण का काम करेगा। योग, आयुर्वेद और स्वदेशी के क्षेत्र में बाबा रामदेव ने विगत 25 सालों में अभूतपूर्व योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि आचार्य बालकृष्ण आयुर्वेद के क्षेत्र में 500 से अधिक पेपर पब्लिश करने वाले दुनिया के 2% लोगों में से एक हैं। पतंजलि परिवार जैविक खेती को बढ़ावा देने के साथ ही सात्विक आहार के माध्यम से लाखों लोगों को निरामय जीवन जीने का रास्ता भी दिखाया है। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि गृहमंत्री श्री अमित शाह जी की अगुवाई में देशहित में तमाम ऐसे साहसिक निर्णय हुए हैं, जिनसे भारत आंतरिक रूप से सशक्त हुआ है। इन सभी एतिहासिक कार्यों में उनकी विशेष भूमिका रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में अभूतपूर्व रूप से भारत का सांस्कृतिक उत्थान हो रहा है। हमारी आस्था के केन्द्रों का इतिहास और महत्व उसी गौरव के साथ प्रदर्शित किया जा रहा है जिस प्रकार उसे किया जाना चाहिए था।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, विधायक श्री प्रदीप बत्रा, पूर्व विधायक श्री संजय गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button