उत्तराखंडदेश-विदेशफीचर्ड न्यूज़सामाजिक
Trending

नौसेना प्रमुख ने लद्दाख की जांस्कर नदी के लिए चादर ट्रेक अभियान को झंडी दिखाकर रवाना किया

नौसेना प्रमुख ने लद्दाख की जांस्कर नदी के लिए चादर ट्रेक अभियान को झंडी दिखाकर रवाना किया

 17 JAN 2024 Delhi:नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने 16 जनवरी 2024 को आईएनएस शिवाजी से भारतीय नौसेना के चादर ट्रेक (लद्दाख में जमी हुई जांस्कर नदी पर) अभियान अर्थात लंबी दुर्गम पैदल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नौसेना प्रमुख ने इस दल की कमान संभालने वाले कमांडर नवनीत मलिक को औपचारिक रूप से बर्फ काटने की कुल्हाड़ी सौंपी और उनके सफल अभियान के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अभियान के दौरान 14 सदस्यों वाली टीम 11,000 फीट की ऊंचाई पर शिखर की ओर चढ़ेगी और फिर राष्ट्रीय ध्वज तथा नौसेना पताका फहराएगी।

यह अभियान भारतीय नौसेना की साहसिक भावना को प्रदर्शित करने का प्रतीक है। इसका उद्देश्य विभिन्न चुनौतियों एवं प्रतिकूल मौसम की स्थिति का सामना करने में सक्षम एक सशक्त और लचीला कार्यबल तैयार करना है।

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button