पर्यटन

नेपाल में भीषण बाढ़ एवं भूस्खलन की त्रासदी हृदय विदारक : वित्त मंत्री ओपी चौधरी…..

रायपुर: नेपाल में बाढ़ एवं भूस्खलन से उत्पन्न त्रासदी पर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले सभी लोगों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि नेपाल में बाढ़ एवं भूस्खलन से हुई जनहानि अत्यंत हृदय विदारक है। इस कठिन समय में भारत नेपाल के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने नेपाल सरकार को आश्वस्त किया है कि संकट की इस घड़ी में भारत हरसंभव मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

श्री चौधरी ने ईश्वर से आपदा में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने तथा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने शोकाकुल परिवारों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना भी की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button