https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

CG Crime- लव मैरिज का दर्दनाक अंत : जन्मदिन पर पत्नी को उतारा मौत के घाट, बेटे के साथ फरार आरोपी गिरफ्तार, जानिए वारदात की वजह…

कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पुलिस ने दिल दहलाने वाली घटना का पर्दाफाश किया है. पत्नी के जन्मदिन पर अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर आराेपी पति अपने 2 साल के बेटे को लेकर फरार हो गया था, जिसे लोरमी से गिरफ्तार किया गया है. यह घटना 13 अप्रैल की है.

रामसागरपारा स्थित एक मकान में महिला मृत अवस्था में मिली थी. वारदात को अंजाम देकर आरोपी पति अपने बेटे के साथ फरार हो गया था. पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर थाना प्रभारी एमबी पटेल के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई थी. टीम ने आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी और लोरमी बस स्टैंड के पास से आरोपी पति को गिरफ्तार किया. आरोपी के पास से उसका 2 साल का बेटा भी बरामद हुआ है.

आरोपी पति और मृतिका का हुआ था प्रेम विवाह

बताया जा रहा है कि आरोपी राजकुमार और मृतिका दुर्गा राजपूत का प्रेम विवाह हुआ था. शादी के बाद दो बच्चे हैं. आरोपी पति राजकुमार ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी दुर्गा राजपूत की हत्या इसलिए की, क्योंकि वह उसके चरित्र पर संदेह करती थी और अक्सर झगड़ा करती थी.

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button