https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंड
Trending

धामी ने रायपुर में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण

सौंग नदी के चैनेलाइजेशन हेतु जल्द से जल्द प्रस्ताव बनाकर भेजा जाए

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने आज रायपुर क्षेत्र में अक्टूबर 2022 में आपदा से प्रभावित सौंग पुल, ग्राम पंचायत खैरी मानसिंह में क्षतिग्रस्त सड़कों व पुश्तों के पुनर्निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर सौंग पुल की सुरक्षा दीवारों के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि सौंग नदी के चैनेलाइजेशन हेतु जल्द से जल्द प्रस्ताव बनाकर भेजा जाए एवं अन्य सभी आपत्तियों के निस्तारण हेतु शीघ्र शासन स्तर से कार्रवाई की जाए।मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2022 में आपदा के दौरान हुए नुकसान के बाद हुए पुनर्निर्माण कार्य में तेजी से कार्रवाई हुई है। आज उन सभी निर्माण कार्यो का स्थलीय निरीक्षण करते हुए विभिन्न विभागों से समीक्षा रिपोर्ट ली गई है। इस दौरान विधायक श्री उमेश शर्मा काऊ, जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button