उत्तराखंडसामाजिक
Trending

धामी ने कॉन्स्टेबल स्व. प्रदीप कुमार की पत्नी को सौंपा ₹50 लाख का चेक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कॉन्स्टेबल स्व. प्रदीप कुमार की पत्नी श्रीमती दीपमाला को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ₹50 लाख का चेक सौंपा। यह चेक HDFC Bank की ओर से कॉन्स्टेबल स्व. प्रदीप कुमार की पत्नी को दिया गया। मुख्यमंत्री ने डीजीपी श्री अशोक कुमार को निर्देश दिए कि कुछ ऐसी सुदृढ़ व्यवस्था की जाए कि ऐसी घटना होने पर जवानों के परिवारजनों को कुछ आर्थिक मदद मिल सके। इस दौरान अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, डीजीपी श्री अशोक कुमार, सर्कल हेड एचडीएफसी बैंक श्री बकुल सिक्का मौजूद थे।

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button