https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंड
Trending

देहरादून में मिलावटी पनीर की धड़ल्ले से सप्लाई

 

 राजधानी देहरादून में सहारनपुर से मिलावटी पनीर धड़ल्ले से सप्लाई हो रहा है। यहां उसे होटल, ढाबे एवं रेस्टोरेंट में खपाया जा रहा है। एफडीए ने मंगलवार को दो डिस्ट्रीब्यूटरों के यहां से डेढ़ कुंतल मिलावटी  पनीर पकड़कर नष्ट कर दिया। यह अरारोट, पाउडर और अन्य कैमिकल से बनाया गया था। एफडीए आयुक्त डॉ. आर. राजेश कुमार के निर्देश पर उपायुक्त मुख्यालय जीसी कंडवाल एवं उपायुक्त गढ़वाल मंडल राजेंद्र सिंह रावत की अगुवाई में टीम ने प्रेमनगर, सुद्धोवाला, सहसपुर, सेलाकुई और विकासनगर में छापेमारी की। प्रेमनगर में पनीर का एक सैंपल गाड़ी से लिया गया। सुद्धोवाला में डिस्ट्रीब्यूटर के यहां से पनीर का सैंपल लिया गया। सेलाकुई में खुला पनीर पकड़ा गया, जो संदिग्ध प्रतीत हुआ। पूछने पर बताया गया कि यह पनीर सहारनपुर के रामपुर मनिहारन से सप्लाई हुआ है। यहां पर एक कुंतल मिलावटी पनीर नष्ट कराया गया। पांवटा साहिब के रास्ते यहां इस पनीर को लाया जाता है। सहसपुर में करीब 50 किलो पनीर को एक डिस्ट्रीब्यूटर के यहां पर नष्ट कराया गया।

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button