https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
crimeउत्तराखंडफीचर्ड न्यूज़
Trending

देहरादून में खतरनाक सड़क हादसा,6 युवाओं की दर्दनाक मौत

देहरादून में खतरनाक सड़क हादसा,6 युवाओं की दर्दनाक मौत

देहरादून 12 नवंबर 2024: देहरादून ओएनजीसी चौक के पास सोमवार रात दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है । भीषण हादसे में छह युवक-युवतियों की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि घटनास्थल का हाल देख हर किसी की रूह कांप गई। मरने वालों में तीन युवतियां शामिल थी। दुर्घटना में शामिल सातों युवा 18 से 25 साल तक की उम्र के है । घटना के अनुसार कंटेनर किशन नगर चौक की ओर से आ रहा था और इनोवा बल्लूपुर चौक की ओर से डकरा चौक पर आ रही थी। किशन नगर चौक के पास कंटेनर की क्रासिंग के दौरान इनोवा वाहन चालक स्पीड से अंदाजा नहीं लगा पाया , जिसके कारण तेज़ रफ्तार इनोवा गाड़ी  कंटेनर से टकराती हुई पेड़ से टकरा गई। एसएसपी देहरादून ने बताया सड़क हादसा बेहद दुखद है, घटना में 6 लोगों की मौत हो गई है और एक युवक अस्पताल में भर्ती है । फिलहाल घायल खतरे से बाहर है। हादसे की तकनीकी जांच से लेकर दुर्घटना की बारीकी से जांच की जा रही है ।

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button