पर्यटन

CG:नवपदस्थ एसपी त्रिलोक बंसल (IPS) ने कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं से किये सौजन्य भेंट, कानून- व्यवस्था व समन्वय पर हुई चर्चा

संजू जैन जिला संवाददाता बेमेतरा
7000885784

बेमेतरा: जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (IPS) ने आज सोमवार को जिला कार्यालय कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं से सौजन्य भेंट की इस दौरान उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंट कर कलेक्टर का आत्मीय स्वागत किया और शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

सौजन्य मुलाकात के दौरान जिले की कानून-व्यवस्था,प्रशासनिक समन्वय तथा जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर संक्षिप्त चर्चा हुई दोनों अधिकारियों ने प्रशासन और पुलिस के बेहतर समन्वय के माध्यम से आमजन को प्रभावी एवं त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने पर भी विचार-विमर्श किया।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button