उत्तराखंडसामाजिक
Trending

जन समस्याओं का समाधान अधिकारियों की जिम्मेदारी:CM

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैम्प कार्यालय में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों तथा संगठनों आदि से जुड़े लोगों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित हल करने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन समस्याओं का समाधान अधिकारियों की जिम्मेदारी भी है। जनपद स्तर पर स्थानीय लोगों की समस्याओं का समाधान हो, इसके लिए जिलाधिकारी प्रतिमाह अपने-अपने जिलों के दूरस्थ क्षेत्रों में बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से देहरादून न आना पड़े, जिलाधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button