https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंडराजनीति
Trending

जनता मांग रही सख्त भू कानून सरकार थमा रही यूसीसी :धस्माना

अपने दाग धब्बे छुपाने का प्रपंच है यूसीसी
जनता मांग रही सख्त भू कानून सरकार राग अलाप रही यूसीसी का-धस्माना

देहरादून 3 फरवरी 2024 : एआईसीसी के सदस्य व उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने देसाई समिति द्वारा सरकार को यूसीसी पर अपनी रिपोर्ट सौंपे जाने पर पार्टी का रुख साफ करते हुए कहा कि जब तक यूसीसी किस रूप में लाया जा रहा है तब तक पार्टी न उसके समर्थन में है न विरोध में किंतु पार्टी का स्पष्ट मानना है कि यूसीसी की मांग न तो जनता कर रही है न ही भाजपा को छोड़ कर कोई राजनैतिक दल या कोई सामाजिक संगठन बल्कि यह भाजपा का अपने असफल कार्यकाल व अपने भ्रस्टाचार को ढकने के लिए किया जा रहा प्रपंच है । आज अपने कैम्प कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में श्री धस्माना ने कहा कि राज्य की जनता प्रदेश के अंदर एक सख्त भू कानून की मांग कर रही है और भाजपा लोगों को यूसीसी का झुनझुना पकड़ा रही है जिसका राज्य की आम जनता से व राज्य के बेरोजगारों की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है। श्री धस्माना ने कहा कि कांग्रेस पार्टी यूसीसी पर अपनी आधिकारिक प्रतिक्रिया यूसीसी का मसौदा सार्वजनिक किए जाने के बाद देगी। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता भर्ती घोटाले की बात करती है , अंकिता भंडारी हत्याकांड के पीछे वीवीआइपी कौन था पूछती है, खनन ,कृषि व अन्य घोटालों के बारे में सरकार से सवाल जवाब करती है और सरकार यूसीसी का राग अलापने लगती है। उन्होंने कहा कि यूसीसी से राज्य का क्या भला होगा इसके बारे में सरकार या भाजपा कुछ बताने को तैयार नहीं है।

 

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button