उत्तराखंडराजनीति
Trending

छावनी परिषद चुनाव में हर सीट पर अपना प्रत्याशी उतारेगी कांग्रेस

आगामी छावनी परिषद चुनाव में हर सीट पर अपना प्रत्याशी उतारेगी कांग्रेस।

देहरादून। अप्रैल में होने वाले छावनी परिषद के चुनाव में कांग्रेस अपने अधिकृत प्रत्याशी मैदान में उतारेगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने प्रदेश प्रभारी और पदाधिकारियों से विचार विमर्श के बाद सभी सीटों पर सिंबल पर प्रत्याशियों को चुनाव लड़ाने का निर्णय लिया है। माहरा ने छावनी परिषद देहरादून कैंट, मसूरी और क्लेमनटाउन में चुनाव के लिए प्रदेश महामंत्री विरेंद्र पोखरियाल को प्रभारी बनाया है। माहरा ने बताया कि चुनावी रणनीति के लिए कल बुधवार दोपहर 12 बजे कांग्रेस मुख्यालय में तीनों छावनी परिषद के पार्टी कार्यकर्ताओं और चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों के साथ बैठक की जायेगी। उन्होंने तीनो छावनी परिषद के संभावित दावेदारों से बैठक में उपस्थित होने की अपील की है। छावनी चुनाव में पार्टी मौजूदा भाजपा सरकार की विफलता, महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के मुद्दो को लेकर जनता के बीच जाकर चुनाव लड़ेगी।

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button