https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंडधार्मिक
Trending

चार धाम यात्रा का रजिस्ट्रेशन अब ऑफलाइन भी किया जा सकेगा

अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जानकारी दी है कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सम्यक विचारोपरांत निर्णय लिया गया है कि #CharDhamYatra में श्रद्धालुओं की संख्या प्रत्येक धाम में प्रतिदिन के लिए सीमित रखने के संबंध में पूर्व में लिये गये निर्णय को वापस लिया जाता है। मुख्यमंत्री श्री धामी द्वारा यह भी निर्देश दिए गए हैं कि यात्राकाल में रजिस्ट्रीकरण की ऑनलाइन एवं ऑफलाइन प्रक्रिया पूर्ववत जारी रहेगी, क्योंकि यह व्यवस्था यात्रियों की ट्रैकिंग में मददगार साबित होती है। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा का पूर्ण ध्यान रखा जाएगा एवं भीड़ को नियंत्रित करने हेतु स्थानीय स्तर पर आवश्यकतानुसार व्यवस्था की जाएगी।

 

Also read
मुख्यमंत्री ने सुनी लोगों की समस्याएं

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button