https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंडस्वास्थ्य
Trending

चारधाम यात्रा में हेल्थ A.T.M

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में चार धाम यात्रा के दृष्टिगत महानिदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं हेवलेट पैकर्ड एंटरप्राइज (H.P.E) के निदेशक कॉर्पोरेट अफेयर एंड C.S.R के मध्य 50 हेल्थ A.T.M को चिन्हित चिकित्सा इकाइयों में स्वास्थ्य स्क्रीनिंग हेतु अनुबन्ध हस्ताक्षरित किया गया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा में हेल्थ A.T.M की होने से श्रद्धालुओं को काफी सुविधा होगी। उन्होंने आशा व्यक्त की, कि केदारखण्ड की तर्ज पर मानसखण्ड हेतु भी C.S.R के अन्तर्गत ये सेवाएं हेवलेट पैकर्ड एंटरप्राइज द्वारा जनहित में प्रदान की जाएंगी। इस अवसर पर सचिव  शैलेश बगोली, डॉ. आर. राजेश कुमार, अपर सचिव श्रीमती अमनदीप कौर, महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. विनीता शाह, निदेशक स्वास्थ्य डॉ. सुनीता टम्टा, निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सयाना समेत कई गणमान्य उपस्थिति रहे।

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button