https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंडफीचर्ड न्यूज़सामाजिक
Trending

चंद्रयान-3 की सफलता पर देहरादून फोटोग्राफर्स क्लब ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न

पूरे देश में जश्न का माहौल

  • चंद्रयान 3 की सफलता पर झूमा देश, देहरादून फोटोग्राफर्स क्लब ने किया मिठाई वितरण

Chandrayaan-3 के चांद की सतह पर सफल लैंडिंग के साथ ही भारतीय वैज्ञानिकों ने इतिहास रच दिया है। जो पूरी दुनिया ना कर सकी वह भारत ने कर दिखाया। यह करोड़ो लोगों की प्रार्थना और इसरो के साढ़े 16 हजार वैज्ञानिकों की चार साल की मेहनत है जो रंग ले लाई। अब पूरी दुनिया ही नहीं चांद भी भारत की मुठ्ठी में है। भारत की सफलता पर पूरा देश झूम रहा है।
बुधवार 23 अगस्त शाम 6:04 पर चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर लैंड होते ही भारत में पूरी दुनिया में सफलता का परचम लहरा दिया है।पूरे देश में जश्न का माहौल है चारों ओर भारत माता की जय के नारे लगाए जा रहे हैं।
भारत की सफलता को उत्सव के रूप में मनाते हुए देहरादून फोटोग्राफर्स क्लब ने घंटाघर पर आतिशबाजी की एवं मिठाई वितरण कर सभी को शुभकामनाएं दीं।
रक्तदान शिविर व अन्य सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहने वाले देहरादून फोटोग्राफर्स क्लब के सदस्यों ने देहरादून के घंटाघर पर बड़ी संख्या में शिरकत कर भारत की इस सफलता को रंग बिरंगी आतिशबाजी कर उत्सव के रूप में देहरादून की जनता के साथ साझा किया।
देहरादून फोटोग्राफर्स क्लब जहां एक ओर फोटोग्राफर्स  को नई-नई टेक्नोलॉजी की जानकारी कार्यशाला आदि के माध्यम से समय-समय पर उपलब्ध कराता है वहीं देहरादून के नामी फोटोग्राफर्स क्लब के माध्यम से एकजुट होकर सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।
देहरादून के घंटाघर पर आयोजित सफलता के इस जश्न में हरमिंदर सिंह, कुलवीर त्यागी , अजय लाल , रूपेश राजपूत , गुलज़ार सिंह , सतपाल सिंह,अश्वनी ओबेराय, बिन्नी सिंह,आदि फोटोग्राफर्स मौजूद रहे।

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button