उत्तराखंड
Trending

गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेडर के दामों में हुई बढ़ोतरी के खिलाफ देहरादून के एसले हॉल चौक पर कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार का पुतला दहन किया, महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में कांग्रेसजनो ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिलेंडर को सर पर उठाकर सरकार पर जमकर निशाना साधा। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी ने कहा की बहुत हुई महंगाई की मार अबकी बार मोदी सरकार का नारा देने वाली भाजपा लगातार महंगाई बढ़ा रही है आम आदमी परेशान है लेकिन सरकार को इससे कोई मतलब नहीं है जिसका कांग्रेस लगातार विरोध करती रहेगी

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button