https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
Uncategorized

गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

नई दिल्ली। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार गिरावट पर बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 96.01 (0.13%) अंकों के नुकसान के साथ 72,989.93 अंकों पर बंद हुआ। जबकि एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 36.65 (0.17%) अंकों की गिरावट के साथ 22,082.65 अंकों पर आकर बंद हुआ।

बीएसई के 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 96.01 अंक यानी 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72,989.93 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 452.4 अंक तक लुढ़क गया था। शुल्क युद्ध को लेकर चिंता गहराने और विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार पूंजी निकासी के बीच वैश्विक शेयर बाजारों में गिरावट का असर घरेलू बाजार पर भी पड़ा। सेंसेक्स के तीस शेयरों में से 18 नुकसान में जबकि 12 लाभ में रहे।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के मानक सूचकांक निफ्टी में लगातार 10वें दिन गिरावट रही और यह 36.65 अंक यानी 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,082.65 अंक पर बंद हुआ। सूचकांक 22,000 के नीचे 21,974.45 अंक पर खुला लेकिन बाद में कुछ नुकसान की भरपाई कर लिया।

सेंसेक्स के शेयरों में बजाज फिनसर्व, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, नेस्ले इंडिया, एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल, सन फार्मास्यूटिकल्स, इन्फोसिस, मारुति सुजुकी इंडिया, टाइटन, हिंदुस्तान यूनिलीवर और रिलायंस इंडस्ट्रीज प्रमुख रूप से नुकसान में रहे।

दूसरी ओर, लाभ में रहने वाले शेयरों में भारतीय स्टेट बैंक, जोमैटो, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, अदाणी पोर्ट्स, पावर ग्रिड, टाटा स्टील और एचडीएफसी बैंक शामिल हैं।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button