उत्तराखंड

गर्मी से फिलहाल कोई राहत नहीं

 

 मौसम का पूर्वानुमान

आने वाले दो-चार दिन पूरे प्रदेश में गर्मी का असर खूब देखने को मिल सकता है ,तापमान में बढ़ोतरी के चलते लोगों को गर्मी से फिलहाल कोई राहत मिलती नहीं दिख रही है मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी के संकेत है जिससे प्रदेश मे गर्मी अपना सितम ढा सकती है,, हालांकि 18 तारीख के बाद से मौसम विभाग ने कुछ राहत के संकेत दिए हैं मौसम निदेशक विक्रम सिंह ने कहा कि 18 तारीख के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है जिससे मैदान से लेकर पहाड़ तक तेज हवाओं के साथ बारिश गिरने की संभावना है, वही 18 तारीख के बाद से होने वाले मौसम बदलाव को लेकर मौसम निदेशक विक्रम सिंह ने उन किसानों को भी खास हिदायत दी है जिनकी फसल अब पकने को तैयार है ऐसे में किसान भाई जल्द से जल्द अपनी फसलों को काटकर सुरक्षित रख लें ताकि फसल बर्बाद ना हो पाए।

Also read
देहरादून में बुजुर्ग महिला की गला रेतकर निर्मम हत्या

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button